फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

मंडलायुक्त ने बीरी सिंह कालेज और सरायनूर महल में किया क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण

Wed, 01 Apr 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
corona
टूंडला (फिरोजाबाद)। कोरोना को डरकर नहीं अपितु जागरूकता के साथ डटकर सामना करने से ही हराया जा सकता है। यह बातें बुधवार को मंडलायुक्त आगरा मंडल अनिल कुमार तृतीय और आईजी ए. सतीश गणेश ने ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगरा मंडल में कोरोना से संक्रमित कुल 12 मामले सामने आए, जिनमें से आठ ठीक हो चुके हैं। चार का अभी उपचार चल रहा है। उनकी तबियत भी अब ठीक हैं। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही बीमारी का एकमात्र इलाज है। दिल्ली के निजामुद्दीन से आने वाले लोगों के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की तलाश कर क्वारंटीन किया जा रहा है। यदि किसी के आसपास ऐसा कोई व्यक्ति हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। आईजी ए. सतीश गणेश ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम केपी सिंह तोमर, तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर-आईजी ने सराय नूरमहल में जाना बाहरी लोगों का हाल
टूंडला। कमिश्नर अनिल कुमार और आईजी ए. सतीश गणेश ने टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय नूर महल के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में लखनऊ, नोएडा, दिल्ली से आए व्यक्तियों से बातचीत की। इसके साथ ही अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडी पंचायत आगरा परवेज आलम, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, एडीओ टूंडला लक्ष्मण सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रजेश कुमार सरायनूर महल, ग्राम प्रधान सराय नूर महल श्रीराम उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed