फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona speed 11 new infected including teenagers and five women found in agra

COVID-19 Updates: ताजनगरी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, किशोर व पांच महिलाओं सहित मिले 11 नए संक्रमित

Mon, 08 Aug 2022 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 08:29 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में किशोर व पांच महिलाओं सहित  11 नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Corona speed 11 new infected including teenagers and five women found in agra
कोविड सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में  एक तरफ आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट मशीन खराब पड़ी है, दूसरी तरफ शहर से गांव तक संक्रमण फैल रहा है। रविवार को 2082 लोगों की जांच में 11 नए मरीज मिले हैं। इनमें 14 साल का किशोर, 81 साल के बुजुर्ग, पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

लखनऊ भेजे जा रहे सैंपल 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में प्रतिदिन तीन हजार लोगों की जांच के निर्देश दिए थे। एक भी दिन जांचों का आंकड़ा लक्ष्य नहीं छू सका। एसएन मेडिकल कॉलेज में टेस्ट मशीन खराब होने से सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जांचों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। सोमवार को शाहगंज निवासी 14 साल का किशोर संक्रमित मिला है। देवरी रोड निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था, वहां जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें अभी एसएन में रेफर नहीं किया गया है।

विज्ञापन

होम आइसोलेशन में भर्ती 

इनके अलावा ताजगंज में 24 वर्षीय युवती, पश्चिमपुरी में 35 साल की महिला, सिकंदरा में 42 साल की महिला में संक्रमण मिला है। शमसाबाद निवासी 54 वर्षीय पुरुष, छिली ईंट रोड निवासी 45 साल के व्यक्ति सहित कुल 11 नए मरीज मिले हैं। सभी होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। जिले में अब कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 48 हो गया है। जिले में अब तक कुल 36,717 मरीज मिल चुके हैं। 466 मरीजों की मौत हो चुकी है। 36,203 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed