{"_id":"5f83452b8ebc3e9bf733be0c","slug":"corona-positive-one-death-kasganj-kasganj-news-agr4632559148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के कारोबारी की कोरोना संक्रमण से दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के कारोबारी की कोरोना संक्रमण से दिल्ली में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संक्रमण के कारण नगर के एक कारोबारी की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। कारोबारी का अंतिम संस्कार भी दिल्ली में ही किया गया।
सहावर गेट के रहने वाले कन्फेक्शनरी कारोबारी नदरई गेट जेपी स्कूल के पास कन्फेक्शरी की दुकान चलाते थे। 25 दिन पूर्व उन्हें बुखार, खांसी की शिकायत के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई। कारोबारी का ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगा।
अशोक नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन किट से कोरोना संक्रमण की जांच हुई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। परिवार के लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां संपर्क किया तो उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। कारोबारी को पहले बरेली ले जाया गया। जहां वह कोरोना संक्रमित पाए गए। बरेली के चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
तब से वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। कारोबारी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और शनिवार की रात को उन्होंने दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।