फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona positive found in bhogaun

युवक निकला कोरोना संक्रमित

Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona positive found in bhogaun
मैनपुरी। जिले में कोरोना की चौथी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को कस्बा भोगांव निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जहां कुरावली निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था। वहीं, अब भोगांव निवासी प्रदीप कुमार कोरोना संक्रमित मिला है। प्रदीप कुमार ने दो दिन पहले कोरोना की जांच भोगांव सीएचसी पर कराई थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने प्रदीप को होम आइसोलेट कराते हुए उपचार शुरू कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि प्रदीप में बाहर से कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में कोरोना से बचाव का रखें पूरा ध्यान
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना से बचाव को शिक्षण संस्थाओं में पूरा ख्याल रखा जाए। छात्र-छात्राओं को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। हाथ धुलवाने के बाद ही उन्हें संस्था में प्रवेश दिया जाए। 12 साल से अधिक उम्र के सभी बच्चों का शिविर लगवाकर टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed