{"_id":"5f15e74b8ebc3e9fae4d8957","slug":"corona-patient-came-to-firozabad-from-delhi-after-positive-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली से फिरोजाबाद भाग आया कोरोना मरीज, दूसरों के लिए बना 'खतरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली से फिरोजाबाद भाग आया कोरोना मरीज, दूसरों के लिए बना 'खतरा'
Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक युवक फिरोजाबाद आ गया और चुपचाप अपने घर पर रहने लगा। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ युवक के घर पर पहुंची। इसके बाद बमुश्किल युवक को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ओमनगर निवासी युवक दिल्ली में नौकरी करता है। विगत दिनों बुखार आने पर युवक ने दिल्ली में ही कोरोना की जांच कराई थी। 16 जुलाई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद वह किसी को सूचना दिए बिना दिल्ली से फिरोजाबाद आ गया और घर रहने लगा।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक ने जिला प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ ओमनगर पहुंची। यहां युवक को एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी गई। इसके बाद वह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
कोरोना के दो और मरीज मिले, आंकड़ा हुआ 604
जिले में सोमवार देर रात कोरोना के दो और मरीज मिले। छिंगामल का बाग निवासी युवक संक्रमित मिला है। युवक की मां आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह अपनी मां के साथ अस्पताल में था। युवक दो दिन पूर्व अस्पताल से अपने घर आया तो उसे बुखार आ गया। जांच कराने पर सोमवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
युवक को आगरा के निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं लाइनपार क्षेत्र का 45 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। दो दिन पूर्व सांस लेने की शिकायत पर युवक को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच कराने पर सोमवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या अब 604 हो गई है।
युवक को आगरा के निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं लाइनपार क्षेत्र का 45 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। दो दिन पूर्व सांस लेने की शिकायत पर युवक को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच कराने पर सोमवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या अब 604 हो गई है।