फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona patient businessman family members report negative for covid 19 test in agra

Agra News: चीन से लौटे कोरोना संक्रमित के परिचितों की रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Mon, 26 Dec 2022 07:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 07:18 PM IST
सार

चीन से लौटे कारोबारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पता चलने के बाद कारोबारी के बेटे, पत्नी, परिजन समेत संपर्क में आए 37 लोगों के नमूने लिए गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
corona patient businessman family members report negative for covid 19 test in agra
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दहशत के बीच एक राहत भरी खबर है। आगरा में चीन से लौटे संक्रमित मरीज के परिजन समेत संपर्क में आए 37 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में इनके नमूनों की जांच हुई थी। सोमवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।   

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चीन से लौटे शाहगंज के मारुति एस्टेट निवासी 40 साल के कारोबारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पता चलने के बाद कारोबारी के बेटे, पत्नी, परिजन समेत संपर्क में आए 37 लोगों के नमूने लिए गए। एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई गई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। उधर, संक्रमित मरीज की हालत भी ठीक है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर ताजमहल, रेलवे स्टेशन समेत जगह-जगह से एक हजार से अधिक लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए एसएन भेजे गए हैं। जिला अस्पताल के कोविड बूथ पर भी 100 से अधिक लोग जांच कराने के लिए नमूने देकर गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने होटल संचालकों से विदेशी पर्यटकों की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की दोनों रिपोर्ट आईं थी पॉजिटिव 

शाहगंज के मारुति एस्टेट क्षेत्र निवासी कारोबारी कारोबार के सिलसिले में चीन गए थे। वहां से 23 को आगरा वापस आए। उन्होंने दिल्ली गेट स्थित साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब में कोरोना की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लैब से जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज का नमूना लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर की जांच कराई, यह भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई था। 

मरीज के घर रैपिड रेस्पांस टीम को भेजा गया। परिवार के बाकी सदस्यों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। राहत की बात यह है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ ने बताया कि मरीज ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था, वह घर पर ही था। उसके संपर्क में ज्यादा लोग नहीं आए थे। जो भी संपर्क में आए उनके ही नमूनों की जांच कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed