फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

29 केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का प्रतीकात्मक टीका

Mon, 11 Jan 2021 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण की तैयारी का परीक्षण करने के लिए सोमवार को एक बार फिर ड्राई रन हुआ। 29 केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का प्रतीकात्मक टीका लगाया गया।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक सभी जगह इसके लिए केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर 15 स्वास्थ्यकर्मियों का प्रतीकात्मक टीकाकरण प्रस्तावित था। इसके लिए सुबह साढ़े आठ बजे ही सभी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय कोल्ड चेन से वैक्सीन भेजी गई। सुबह नौ बजे से शुरू हुए ड्राई रन में पुलिसकर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग और पहचान पत्र चेक करने के बाद प्रवेश दिया।
विज्ञापन

यहां पूरी जानकारी चेक करने के बाद उन्हें तीसरे चरण में कोरोना का प्रतीकात्मक टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। इसके बाद घर जाने की अनुमति दी गई। सभी 29 केंद्रों पर इस प्रक्रिया को अपनाया गया। प्रस्तावित कुल 435 स्वास्थ्यकर्मियों में से लगभग 400 को टीका लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ व अधिकारी करते रहे निरीक्षण
ड्राई रन का लगातार अधिकारी निरीक्षण करते रहे। करहल, बरनाहल और घिरोर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। किशनी में एसीएमओ डॉ. राजीव राय, कुरावली में एसीएमओ डॉ. जीपी शुक्ल और बेवर में डॉ. राकेश कुमार ने निरीक्षण किया।

इन स्थानों पर हुआ ड्राई रन
पुराना महिला अस्पताल, जीरियाटिक वार्ड जिला अस्पताल, बर्न वार्ड जिला अस्पताल, कोल्ड चैन मैनपुरी अर्बन, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा रोड, सतीश हॉस्पीटल कचहरी रोड, मैनपुरी नर्सिंग होम आगरा रोड, आपातकालीन वार्ड जिला अस्पताल, भगवती हॉस्पीटल भांवत चौराहा, दयानिधि नर्सिंग होम राधारमन रोड, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औंछा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर दो केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूकनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर दो केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल पर दो केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर दो केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पर दो केंद्र।
वर्जन
दूसरी बार भी कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन सफल रहा। कहीं भी कोई समस्या नहीं आई। जल्द ही अब वास्तविक टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed