{"_id":"5fde43498ebc3e3b8f7cadb3","slug":"corona-mainpuri-news-agr4727210158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कोरोना संक्रमित की शुक्रवार रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है। जिले में शनिवार को एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3679 हो गई हैं। 121 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
कुरावली क्षेत्र के गांव खिरिया पीपल निवासी एक व्यक्ति को दिल संबंधी बीमारी होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई में तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। शुक्रवार की रात उसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शनिवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर तैनात एएनएम भी शामिल है। वहीं शहर में सर्वाधिक सात कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें गोला बाजार, श्रृंगार नगर और अवध नगर में एक-एक और आवास विकास के चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा घिरोर के नागला रामसिंह में एक, करहल कस्बा में दो और गांव मानिकपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश कर सैंपलिंग की जा रही है।