फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना संक्रमित वृद्ध की सैफई में हुई मौत

Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। कुरावली निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। बृस्पतिवार को 50 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2456 हो गई। कोरोना से अब तक 37 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 1735 लोग अब तक संक्रमण से निजात पा चुके हैं। वर्तमान में 684 संक्रमितों का अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कुरावली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। दीवानी में फार्स्ट ट्रैक कोर्ट का पेशकार सहित कुल 50 संक्रमित निकले। शहर के मोहल्ला भोजपुरा में सात, आवास विकास और विसातखाना में छह-छह व्यक्ति पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

पावर ग्रिड कार्यालय, मोहल्ला अग्रवाल, आगरा रोड, पुलिस लाइन, महिला अस्पताल और अबाबाग कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। ग्रामीण अंचल में बृहस्पतिवार को बरनाहल, करहल, किशनी और करीमगंज में तीन-तीन व्यक्ति पॉजिटिव मिले। घिरोर, नगला गड़रियान और बेवर में दो-दो, जागीर, मिढ़ावली, कुसमरा, कुरावली, अवाहार, जसवंतपुर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित निकला। 30 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। 20 को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed