{"_id":"5f04aa1d8ebc3e42e91773f5","slug":"corona-mainpuri-news-agr4494804165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा की चचेरी बहन सहित 10 निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा की चचेरी बहन सहित 10 निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला छपट्टी में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में मंगलवार को एक साथ दस लोग कोरोना संक्रमित मिले। शहर के मोहल्ला छपट्टी में तीन, आजाद नगर में एक और मंडी धर्मदास में संक्रमित युवक की चचेरी बहन पॉजिटिव निकली है। कस्बा बेवर में एक दुकानदार के संपर्क में आने से तीन दुकानदार सहित पांच लोग संक्रमण की चपेट में आ गए।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है। 245 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है, जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 मरीजों का अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। शहर के मोहल्ला मंडी धर्मदास में बीते चार जुलाई को युवक, उसकी भाभी और भतीजी संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों की जांच कराई।
जांच में युवक की बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। मोहल्ला छपट्टी में तीन युवक पॉजिटिव निकले। ये सभी पूर्व में मिले संक्रमितों के संपर्क में आए थे। मोहल्ला आजाद नगर में भी एक युवक पॉजिटिव मिला। कस्बा बेवर में जीटी रोड निवासी इलेक्ट्रिकल सामान का दुकानदार, एक जनरल स्टोर का दुकानदार और एक टेलर सहित पूर्व में कोरोना संक्रमित मिलने दुकानदार के संपर्क में आने से कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 11 वर्षीय बालक भी शामिल है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भेजा है।