फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

उपचार के लिए गया वृद्ध निकला कोरोना संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी/औंछा। क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। वृद्ध के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। 28 होने के बाद घर भेज दिए गए हैं जबकि 47 को उपचार दिया जा रहा है। भोगांव स्थित आइसोलेशन लेवल एक वार्ड एक में 35 और वार्ड दो में आठ मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। जबकि चार मरीजों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव विक्रमपुर निवासी 55 वर्षीय वृद्ध को उसकी आंत में दिक्कत है। तीन जून से पहले वृद्ध फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा। यहां से परिजन उसे घर ले आए। पांच जून को परिजन वृद्ध को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

यहां वृद्ध की कोरोना जांच कराई गई। शनिवार की देर रात जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। वृद्ध को कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी सैफई प्रशासन ने रात में ही मैनपुरी प्रशासन को दी। रविवार को गांव विक्रमपुर को पूरी तरह से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध के संपर्क में आने वालों को भेजा क्वारंटीन हाउस
विक्रमपुर निवासी वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिसबल के साथ गांव पहुंची। गांव में वृद्ध के संपर्क में आने वाले 22 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed