{"_id":"5ebad6328ebc3e90a76550af","slug":"corona-mainpuri-news-agr441581250","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। मोहल्ला उजागरपुर में इटावा से आई वृद्धा की कोरोना जांच रिपोर्ट उसकी मौत के 48 घंटे बाद आ सकी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
उजागरपुर निवासी एक युवक की 55 वर्षीय सास एक महीने से उसके घर पर रह रही थीं। शनिवार को उनको अचानक बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उसे उपचार के लिए कुसमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। यहां चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता ने कोरोना के लक्षण देखते हुए संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन हाउस भोगांव भेज दिया।
शनिवार को ही क्वारंटीन हाउस से महिला को सैंपल निकालने के बाद घर भेज दिया गया था। रविवर को सुबह 11 बजे महिला की मौत हो गयी। महिला मूल रूप से इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव डुडवा की रहने वाली थी। महिला की मौत के बाद मोहल्ला उजागरपुर को सील कर दिया गया था। परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया था। उजागरपुर के अतिरिक्त गांव हिंदुपुर निवासी मृतका की बेटी के परिवार को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह मृतका की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जो निगेटिव निकली।