फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

महानगरों से गांव में होने लगा कोरोना का पलायन

Tue, 12 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले से गुजरते मजदूर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हवाई रास्ते देश में दाखिल हुआ कोरोना अब महानगरों से धीरे-धीरे गांवों की ओर पलायन कर रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम से अपने गांव पहुंचे दो श्रमिक संक्रमित निकले हैं। जिले में अब तक करीब 12 हजार श्रमिक महानगरों से पहुंच चुके हैं। ऐसे में गांवों में भी संक्रमण फैलने की प्रबल आशंका बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन

इस गंभीर स्थिति पर देश के प्रधानमंत्री चिंता जता चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में ग्रामीणों को भी सहयोग करना होगा। उन्हें गांव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देनी चाहिए। ग्रामीणों की सतर्कता के बिना कोरोना से लड़ी जा रही जंग जीतना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

केसहिस्ट्री-एक
दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करने वाला एक युवक अपने गांव नगला गुरुबख्श पहुंचा। जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक की जांच में जरा सी देरी होती तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी। युवक का इलाज आइसोलेशन वार्ड भोगांव में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसहिस्ट्री-दो
गुरुग्राम में काम करने वाला एक युवक सात मई को अपने गांव पहुंचा। लक्षण होने पर ग्रामीणों के कहने पर जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल भेजे गए हैं। इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
प्रशासन ने कसी कमर
महानगरों से गांवों में हो रहे श्रमिकों के पलायन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। ब्लॉक स्तर पर संचालित सीएचसी प्रभारियों को बाहर से आने वालों की जांच करने और उन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी बाहरी व्यक्तियों के लिए तहसील स्तर पर प्रशासनिक क्वारंटीन हाउस की स्थापना की है। इसके साथ ही थाना पुलिस की भी जवाबदेही तय की गई है कि वह अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वालों पर नजर रखें। ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों को बाहर से आने वालों की सूचना देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ग्रामीण यहां दें सूचना
कंट्रोल रूम मुख्यालय-05672-234308
जिलाधिकारी-9454417511
पुलिस अधीक्षक-9454400295
मुख्य चिकित्साधिकारी-8005192680
जिला पंचायतराज अधिकारी-9450269390
ग्रामीण करें प्रशासन का सहयोग
बाहर से आने वालों की जांच के निर्देश सीएचसी प्रभारियों को दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। वह बाहर से आने वालों की सूचना जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग या फिर पुलिस प्रशासन को दें।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed