{"_id":"5e95a0248ebc3e768f662700","slug":"corona-mainpuri-news-agr4378310138","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। जिले के लोगों के लिए आगरा का पारस हॉस्पिटल आफत बनता हुआ नजर आ रहा है। हॉस्पिटल में जाने वाले लोगों के परिजनों की तलाश जारी है। 33 और लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। पारस हॉस्पिटल से उपचार लेने वाले जनपद के लोगों की लंबी सूची है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की तलाश में जुट गया है। सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों से 33 लोगों को अलग-अलग क्वारंटीन हाउस में रखा है। इन लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे जा रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनके परिजनों ने 22 मार्च से छह अप्रैल तक आगरा के पारस हॉस्पिटल में उपचार लिया है। इनमें से कुछ लोगों ने आगरा से लौटने के बाद अन्य अस्पतालों में भी उपचार लिया, जिसके चलते इनके संपर्क में आने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
आगरा से आए दो कोरोना संक्रमित वापस भेजे
भोगांव। चिकित्साधीक्षक अमित भारती ने बताया कि आगरा से आए दो कोरोना संक्रमित मरीजों को द्वितीय जांच के लिए वापस आगरा भेजा गया है। इसके साथ ही अब लेविल-1 हॉस्पिटल भोगांव में भर्ती लोगों की संख्या 11 रह गई है। यहां तीन मैनपुरी में मिले जमाती और आठ आगरा के मरीज भर्ती हैं। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि पारस हॉस्पिटल से आने वालों की लिस्ट उन्हें प्राप्त हो गई है। लिस्ट के अनुसार लोगों की तलाश की जा रही है।