{"_id":"5e95a0d88ebc3e6fab41261f","slug":"corona-mainpuri-news-agr4378259196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस हॉस्पिटल से उपचार पाने वाले तीन की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस हॉस्पिटल से उपचार पाने वाले तीन की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पारस हॉस्पिटल से उपचार लेकर लौटे जिले के तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को मरने वाले लोगों के परिजनों की भी चिंता सता रही है। परिजनों की स्क्रीनिंग कराते हुए होम क्वारंटीन किया गया है। कुछ लोगों के सैंपल भी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
जिला प्रशासन को पारस हॉस्पिटल आगरा से मिली 17 लोगों की सूची में जिले के तीन लोग ऐसे भी शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। औड़ेन्य पड़रिया निवासी वृद्ध की मौत 29 मार्च को आगरा में उपचार के दौरान हुई थी तो वहीं बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी युवक की मौत सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
युवक के परिजन 27 मार्च को उसे लेकर आगरा गए थे और पारस हॉस्पिटल से उपचार दिलाया था। बाद में 10-11 अप्रैल की रात सैफई मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। करहल के नगला जोर निवासी युवक की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई थी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को क्वारंटीन के लिए भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में रखा है। कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए मिनी पीजीआई सैफई भेजे जा रहे हैं।