फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना संक्रमण रोकने में अधिकारी बने लापरवाह

Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
corona
कोसीकलां (मथुरा)। नगर में चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने आर्यनगर, राधा गोविंद नगर, पौनिया हॉस्पिटल के समीप गली एवं शामकेन कॉलोनी को सील कर दिया।
विज्ञापन

आर्यनगर में आर्यसमाज धर्मशाला से लेकर पूर्व चेयरमैन वंदना अग्रवाल के निवास तक बैरीकेडिंग कराई गई है, वहीं तीन स्थानों पर गलियों में बल्लियां लगाकर सील किया गया है। अगर हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोई उल्लंघन करेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाने के दो पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद थाना परिसर को 24 घंटे में सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया है। सीओ जगदीश कालीरमन, ईओ पूर्णिमा दुबे, लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा आदि थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को आठ कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं 46 टीमों ने नगर में सर्वे कर करीब 2870 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed