फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

12 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1172 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में बृहस्पतिवार को एंटीजन किट से 1046 व्यक्तियों की जांच की। जांच के दौरान कासगंज में चार, सहावर में तीन लोग संक्रमित मिले। इनमें से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सोरों में दो, जिला चिकित्सालय में एक और अमांपुर में दो लोग संक्रमित मिले। वहीं ट्रूनेट मशीन से आठ लोगों की जांच की गई। हालांकि इनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर से जांच कराने के लिए 307 लोगों के नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया। वहीं मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मी के परिजन भी निकले संक्रमित
कासगंज। सोरों के सलेमपुर बीबी में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मी कमल सिंह (42) की मौत के बाद उसके परिजन भी संक्रमित मिले हैं। परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट कर दिया है। विद्यालय प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी की रविवार को आरटीपीसीआर जांच की गई थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद जांच रिपोर्ट आई। कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद उसकी पत्नी जसोदा और बहन की भी जांच की गई, जो कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed