{"_id":"5e9f15118ebc3e903c17d7dd","slug":"corona-kasganj-news-agr4387842194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब 20 मिनट में होगी कोरोना की जांच, मंगाईं गईं किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब 20 मिनट में होगी कोरोना की जांच, मंगाईं गईं किटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए टेस्ट अब महज 20 मिनट में हो जाएगा। इसके लिए अलीगढ़ से रैपिड टेस्ट किटें मंगाई गईं हैं। अब तक संक्रमण की जांच के लिए सैंपल अलीगढ़ या लखनऊ की प्रयोगशाला भेजे जाते थे। रिपोर्ट लगभग 48 घंटे बाद मिल पाती थी।
स्वास्थ्य विभाग ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से किटें मंगाई हैं। उम्मीद है कि बुधवार से जिले में रैपिड टेस्ट किटों से जांच शुरू हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग मात्र 20 मिनट में ही यह स्पष्ट कर देगा कि संदिग्ध में कोरोना का संक्रमण है या नहीं। खून के जरिए जांच की यह प्राथमिक व्यवस्था रहेगी। यदि किसी में संक्रमण पाया जाता है तो उसकी जांच अलीगढ़ या लखनऊ की प्रयोगशाला में कराई जाएगी।
फील्ड में ही स्पष्ट होगी स्थिति
रैपिड टेस्ट किटें उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएंगी जो गांव-गांव सर्वे कर लोगों को होम क्वारंटीन कर रहे हैं। यह कर्मचारी लोगों को क्वारंटीन करने के साथ ही रैपिड टेस्ट किट से उनमें संक्रमण की जांच करेंगे।
विज्ञापन
तत्काल स्पष्ट होगी संदिग्ध की स्थिति
- रैपिड टेस्ट किटें मंगाई गई हैं। अब 20 मिनट में ही कोरोना संक्रमण की जांच हो सकेगी। संदिग्ध की स्थिति तत्काल स्पष्ट की जा सकेगी- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।