{"_id":"5e9492518ebc3e72bb6892cb","slug":"corona-kasganj-news-agr437796541","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्घाओं के पास सैनिटाइज और मास्क नहीं, हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्घाओं के पास सैनिटाइज और मास्क नहीं, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एक माह से वेतन ना मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर हड़ताल की चेतावनी दी। सफाई कर्मियों ने जीआरपी, स्टेशनमास्टर व अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए एक पत्र डीआरएम को भी भेजा है। कर्मचारियों ने कहा कि समस्या नहीं सुनी तो हड़ताल को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी कर रहे हैं तब भी उनके पास मास्क और सैनिटाइजर तक नहीं है।
स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि स्टेशन पर अभी यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं है, लेकिन मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों केे कोच को सैनिटाइज करने के साथ कर्मचारी प्लेटफार्म व यार्ड में भी साफ-सफाई कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मार्च का वेतन अभी तक नहीं मिला है।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सात हजार रुपये वेतन तय है, लेकिन संबंधित ठेकेदार पांच से छह हजार रुपये ही दे रहा है। कर्मचारियों ने सोमवार को सामजिक दूरी का अनुपालन करते हुए सोमवार को स्टेशन के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर अपनी पीड़ा जीआरपी थानाध्यक्ष सोनू रजौरा समेत आरपीएफ को भी सुनाई। इस दौरान संजीव कुमार, करन, अर्जुन, रोहित, संजीव, बंटी, भरत, अमर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठेकेदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को सोमवार को ही सैनिटाइजर, मास्क व अन्य जरूरी उपकरण दिए जाएंगे। 17 अप्रैल तक कर्मचारियों को उनका वेतन भी दिया जाएगा।