फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona is being controlled continuously, only one infected found

कोरोना पर लगातार हो रहा है नियंत्रण, मात्र एक संक्रमित मिला

Wed, 02 Jun 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Corona is being controlled continuously, only one infected found
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। पिछले 24 घंटे में जिले में एकमात्र कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में कारोना संक्रमितों की संख्या 9767 पहुंच गई है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण से 10 लोग स्वस्थ हो गए। कोविड अस्पताल में भर्ती पांच लोगों को घर भेजा गया। हालांकि उन्हें एक सप्ताह तक एकांवास में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल सफल हो रही है। विगत 10 दिन में जिले में एक ओर नए कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है तो दूसरी ओर ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में पांच होम आइसोलेट और कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती पांच संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले महज 155 हैं। इनमें से पांच कोविड अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 150 होम आइसोलेट हैं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही जिला कोरोना से मुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सैफई में भर्ती वृद्धा की मौत
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के मनिगांव निवासी 80 वर्षीय वृद्धा विगत कुछ दिन से बीमार थीं। उनका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।
----
1900 लोगों का किया गया टीकाकरण
जिले भर में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए 20 सत्रों में 1900 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सभी सत्रों के नोडल अधिकारियों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

-----
कोरोना संक्रमण से जिले में राहत मिल रही है। पिछले 24 घंटे में मात्र एक संक्रमित मिला है। वहीं सैफई में भर्ती एक वृद्धा की मौत हुई है जो कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थीं।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed