फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona infection rate increased again in Agra

Corona In Agra: ताजनगरी में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ी, सात दिन में 205 मरीज मिले, बरतें सावधानी

Sat, 20 Aug 2022 01:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 01:04 AM IST
सार

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फिर पांव पसार रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि बीते सात दिन में संक्रमण की दर आठ गुना तक बढ़ गई है।

विज्ञापन
corona infection rate increased again in Agra
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा में कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। बीते सात दिन में संक्रमण की दर आठ गुना तक बढ़ गई है। 7925 लोगों की जांच में 205 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज दयालबाग क्षेत्र में मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सक अभी संक्रमण बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि बीते सात दिन से संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है। हाल यह है कि सात दिन पहले औसतन रोजाना पांच से आठ मरीज मिल रहे थे, अब यह संख्या 80 तक पहुंच गई है। इसकी बड़ी वजह लोगों का कोविड नियमों की अनदेखी है। त्योहार के कारण दूसरे राज्यों से आवागमन अधिक होना भी वजह है। अभी संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है। ऐसे में स्टेशन के अलावा संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनके नमूने लेकर जांच करा रहे हैं। 

विज्ञापन

बूस्टर डोज में बरत रहे लापरवाही

बूस्टर डोज लगवाने में भी लोग अभी लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 33.97 लाख लोग हैं, जिसमें से अभी तक महज 2.44 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बूस्टर डोज निशुल्क करने के बाद संख्या बढ़ी है, लोगों से अपील है कि टीका जरूर लगवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से पांच दिन में ठीक हो रहा बुखार

एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि ओपीडी में बुखार-खांसी, गले में खराश के करीब 30 फीसदी मरीज हैं। ये मौसमी बुखार है। बुखार शुरू होने पर मरीज डॉक्टर से दवा ले रहे हैं तो वह तीन से पांच दिन में बुखार ठीक हो रहा है। मधुमेह समेत अन्य बीमारी से ग्रसित हैं और बीच में दवाएं छोड़ने पर सात से 10 दिन तक बुखार परेशान कर रहा है। इसमें ठंडे पानी से बचें और आराम करने के साथ पौष्टिक भोजन जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed