फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infected foreign tourist missing health workers now he is being searched in hotels agra

Agra News: कोरोना संक्रमित विदेशी पर्यटक हुआ लापता, पता लिया नहीं, अब उसे होटलों में ढूंढा जा रहा

Thu, 29 Dec 2022 08:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Dec 2022 08:53 AM IST
सार

ताजनगरी में एक विदेशी पर्यटक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव आई है। इसके बाद संक्रमित पर्यटक लापता हो गया है। पर्यटक ने जांच के समय जो नंबर दर्ज कराया था, वह भी गलत है। 

विज्ञापन
Corona infected foreign tourist missing health workers now he is being searched in hotels agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने आया विदेशी पर्यटक कोविड संक्रमित पाया गया है। जांच के समय उसने खुद को अर्जेंटीना का नागरिक बताया था। जो मोबाइल नंबर दिया वह गलत निकला। अब प्रशासन उसे ढूंढने में लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी होटलों से पर्यटक के रुकने संबंधी ब्योरा मांगा है। पर्यटक का सैंपल 26 दिसंबर को ताजमहल में लिया गया था, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट बुधवार को मिली। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि पर्यटक का कोई भी पहचानपत्र जमा कराना तो दूर देखा भी नहीं गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है। संक्रमित पर्यटक कहां ठहरा है, तीन दिनों से कहां-कहां घूम रहा है, इसकी कोई जानकारी टीमों को नहीं है। अब उसके संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध पर्यटकों की ही आरटीपीसीआर जांच करा रही है। जिस पर्यटक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसकी जांच 26 दिसंबर को हुई थी। पर्यटक की ओर से अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया था। पर्यटक ने अपने देश का नाम अर्जेंटीना लिखवाया है। नमूना लेने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्यटक से यह नहीं पूछा कि वह किस होटल में रुका है। पासपोर्ट या अन्य पहचान्र पत्र का रिकॉर्ड भी नहीं लिया। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पर्यटक की तलाश कर रही है। हेल्प डेस्क के रिकॉर्ड को दिखवाया गया। उसमें पर्यटक की ओर से जो मोबाइल नंबर दिया गया है, वह भी गलत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का नाम भी गलत हो सकता है

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि पर्यटक की ओर से स्वास्थ्य विभाग के हेल्प डेस्क पर सही जानकारी नहीं दर्ज कराई गई है। फोन नंबर भी गलत है। पर्यटक का नाम और देश का नाम भी गलत होने की आशंका है। होटलों के प्रबंधकों और एसोसिएशन को पत्र जारी कर पर्यटक की ओर बताए गए नाम, मोबाइल नंबर और देश के नाम के आधार पर जानकारी मांगी गई है। पर्यटक को तलाशने के लिए होटलों में टीमें भी पहुंच रही हैं। एलआईयू से भी जानकारी साझा की जा रही है। 

टिकट तक नहीं मांगा

कोरोना जांच के समय पर्यटक के टिकट को ही मांगा गया होता तो उसी पर उससे संबंधित जानकारी मिल जाती है। उसका नाम, देश का नाम व अन्य जानकारियां होती हैं। पर्यटक ऑनलाइन टिकट निकालते समय जानकारी डालते हैं। नए साल पर स्वास्थ्य विभाग की चुनौती और बढ़ेगी। अपेक्षाकृत अधिक संख्या में विदेशों से पर्यटक ताजमहल घूमने आएंगे। सभी की जानकारी जुटाकर जांच करना चुनौतीपूर्ण होगा। 

ताज पर मास्क, न शारीरिक दूरी का पालन

ताजमहल पर बीते शुक्रवार को सैनिटाइजेशन कराया गया और कोविड जांच की सुविधा शुरू की गई, लेकिन कोविड गाइड लाइन का यहां पालन नहीं किया जा रहा है। अर्जेंटीना के पर्यटक के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी ताजमहल पर बुधवार को पर्यटक न मास्क पहने नजर आए और न ही शारीरिक दूरी का पालन नजर आया। ताजमहल के पश्चिमी गेट के साथ पूर्वी गेट और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर पर्यटकों का सैलाब दिखाई दिया और मास्क के बिना ही पर्यटक एक दूसरे से सटे नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed