फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infected accused of giving expired medicine in agra

Agra: कोरोना संक्रमित ने लगाया एक्सपायर्ड दवा देने का आरोप, सीएमओ बोले- गलत है शिकायत 

Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

 सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पूर्व में भी संक्रिमत हो चुके हैं और उसी समय की  बची दवा को एक्सपायर्ड बताकर गलत शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Corona infected accused of giving expired medicine in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना से संक्रमित मरीज ने स्वास्थ्य विभाग पर एक्सपायर्ड (वैधता तारीख खत्म होने के बाद) दवा देने का आरोप लगाया है। मरीज ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन


न्यू आगरा निवासी डॉ. रोहित बंसल ने बताया कि आठ जुलाई को बुखार-खांसी और खराश होने पर कोरोना जांच कराई। रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगले दिन नौ जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आए और दवाएं दे गए। जब दवाएं देखीं तो इसमें खराश के लिए इस्तेमाल होने वाली एजिथ्रोमाइसिन बीते साल नवंबर में ही एक्सपायर हो गई थी। बाकी की दवाओं के रैपर कटे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इस पर स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी आए और दवाएं बदल देने की बात कही। उन्होंने बताया कि 'मैंने दवाएं नहीं ली और निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगवाईं।' सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग से कोई एक्सपायर्ड दवा नहीं दी हैं। आसपास के मरीजों के दवा पैकेट भी दिखवाएं हैं। ये पूर्व में भी संक्रमित हो चुके हैं, उसी की बची दवा को एक्सपायर्ड बताकर गलत शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित छह नए मरीज

कोरोना वायरस फिर पांव पसार रहा है। दो दिन में 15 मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को दयालबाग निवासी एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित छह नए संक्रमित मिले हैं। पटियाला से लौटे धोलपुर निवासी युवक की आईएसबीटी पर सैंपलिग में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में 540 लोगों की जांच की गई है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दयालबाग निवासी एक परिवार में तीन महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इनकी उम्र 26, 19 व 30 साल हैं। बोदला में 35 वर्षीय महिला, धोलपुर निवासी 20 वर्षीय युवक व दयालबाग निवासी एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले थे। पिछले 48 घंटे में 15 मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब 20 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। 

घटा जांच का दायरा

कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं होने से जांच का दायरा घट रहा है। जिले में रोज तीन हजार जांच का लक्ष्य है। सोमवार को 540 लोगों की जांच की गई। जबकि रविवार को 1700 लोगों की जांच हुई थी। सीएमओ का कहना है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है। स्वयं लोग जांच कराने नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed