फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Uttar Pradesh Latest News: one thousand new patients last 11 days in agra

आगरा में कोरोना वायरस: जांच घटी फिर भी संक्रमित बढ़े, डराने वाले हैं ये आंकड़े

Tue, 15 Sep 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2020 12:19 AM IST
सार

  • 11 दिन में एक हजार संक्रमित मिले, सात मरीजों की मौत
  • इससे पहले अगस्त में 14 दिनों में मिले थे इतने संक्रमित
  • जिलाधिकारी ने कहा- लोग पहले से ज्यादा बरतें सावधानी 

विज्ञापन
Corona in Uttar Pradesh Latest News: one thousand new patients last 11 days in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 11 दिनों में मरीजों की तादाद तीन हजार से बढ़कर चार हजार के पार हो गई है। सात मरीजों की जान भी जा चुकी है। जबकि इससे पहले अगस्त में इतने मरीज 14 दिनों में मिले थे और तीन संक्रमितों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


ताजनगरी में मरीजों की संख्या चार हजार पार कर गई है। दो सितंबर को मरीजों की संख्या 3041 थी और 107 मरीजों की मौत हुई थी। 13 सितंबर को मरीजों की संख्या 4042 हो गई। मृतक संख्या 114 पहुंच गई। इससे पहले 19 अगस्त को मरीजों की संख्या 1998 थी और 104 मरीजों ने दम तोड़ा था। 19 अगस्त से दो सितंबर तक 1043 मरीज 14 दिन में मिले थे।
विज्ञापन



जांच घटी, मरीज बढ़े

19 अगस्त से दो सितंबर तक 36,229 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जबकि दो से 13 सितंबर तक सिर्फ 27,382 लोगों के सैंपल टेस्ट हुए। इस तरह पिछले 11 दिनों में 8,847 सैंपल कम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मृतकों में से छह को थी पुरानी बीमारी

11 दिनों में जिन सात मरीजों की जान गई है उनमें छह मरीज पुरानी बीमारियों से ग्रसित थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी जान चली गई। इन्हें पहले से मधुमेह, हृदय, टीबी व सांस की बीमारी थी।

पहले से ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। मास्क जरूर पहनें और उचित दूरी बनाएं। घबराएं नहीं, लक्षण होने पर जांच कराएं।


यह भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक 111 नए मरीज, एक और मौत


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed