फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mathura: Woman And Old Man Died Due To Corona Virus 95 Patients Today

Corona In Mathura: कोरोना संक्रमण से महिला और बुजुर्ग की मौत, 95 नए मरीज मिले

Mon, 07 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

मांट के अरुआ निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की भी केडी मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह मौत हो गई। वृद्ध को विगत दो सितंबर को केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कराया गया था। वृंदावन के महिला आश्रय सदन में चार और केस सामने आए, स्वास्थ्य विभाग के दो लैब असिस्टेंट भी संक्रमित 
 

विज्ञापन
Corona In Mathura: Woman And Old Man Died Due To Corona Virus 95 Patients Today
कोरोना वायरस: (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में रविवार को कोरोना संक्रमण से 33 वर्षीय महिला और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। मथुरा में रविवार को 95 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब  संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2665 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मथुरा शहर के घीया मंडी निवासी 33 वर्षीय महिला विगत दिनों जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यहां रविवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं मांट के अरुआ निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की भी केडी मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह मौत हो गई। वृद्ध को विगत दो सितंबर को केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों तक पहुंच गया है। रविवार को थाना हाईवे के प्रभारी, सीएमओ दफ्तर के लैब टेक्नीशियन के साथ वृंदावन के महिला आश्रय सदन की चार महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

जिले में रविवार को पुलिस लाइन में तैैनात महिला पुलिसकर्मी, वृंदावन के रुक्मणि विहार का सात वर्षीय बच्चा, टाउनशिप का 38 वर्षीय युवक, सीएमओ ऑफिस का साठ वर्षीय कर्मचारी, वृंदावन के नगला रामताल की 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अंबाखार का 33 वर्षीय युवक,  केडी मेडिकल कॉलेज का 29 वर्षीय युवक, 24-24 वर्षीय दो युवक, नौहझील का 18 वर्षीय युवक, वृंदावन की 43 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय युवक, बलदेव का 30 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, गलसौरी गांव का 22 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक समेत 95 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 

राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा की गई कोरोना जांच
राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. भूदेव सिंह के निर्देशन में मोती कुंज एक्सटेंशन, डेंपियर नगर, गोविंद नगर में 27 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

ये भी पढ़ें- व्यापारी हत्याकांड : 10 नहीं, 40 लाख रुपये की हुई थी लूट, ट्रांसपोर्टर का भतीजा निकला मास्टरमाइंड

एनएमएमयू (नेशनल मोबिलिटी मेडिकल यूनिट) के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पॉजिटिव मिले छह लोग एक ही परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि एमएमयू टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

लोगों को समय-समय पर हाथ धोना, मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी का पालन करने के बारे में भी बताया जा रहा है। एनएमएमयू टीम में डॉ. अनंग द्विवेदी, सचिन सक्सेना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा, सत्येंद्र कुमार, राहुल गौतम, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed