फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mathura 15 New Case Found Positive Of Covid-19

Corona In Mathura: साढ़े नौ सौ पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, लगातार बढ़ रहा संक्रमण

Tue, 04 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Aug 2020 12:12 AM IST
सार

कोरोना से लड़ने के लिए जिला प्रशासन को मिले 5 करोड़

विज्ञापन
Corona In Mathura 15 New Case Found Positive Of Covid-19
मथुरा में कई इलाके सील किए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सोमवार को 15 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 950 हो गई है।नए मरीजों में चौमुंहा से 45 वर्षीय महिला, गोवर्धन से 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कृष्ण जन्मभूमि इलाके से 50 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, महावन में 10 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 
विज्ञापन


रसूलपुर से 50 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी से 20 वर्षीय युवती, मथुरा से 33 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तत्वदर्शी वाटिका मथुरा से 24 वर्षीय युवती, जैंत से 47 वर्षीय व्यक्ति, महोली रोड मथुरा से 30 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 1900 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या  
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्या कॉलोनी से 59 वर्षीय व्यक्ति, गणेशरा से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एमआर नगर रांची बांगर से 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव,  बाजना देहात निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

कोरोना से लड़ने के लिए जिला प्रशासन को मिले 5 करोड़
प्रदेश सरकार ने कारोनो महामारी से लड़ने के लिए 75 जिलों को 299 करोड़ की भारी भरकम धनराशि जारी कर दी है। इन जिलों को दो ग्रेडों में बांटा गया है। इनमें ए ग्रेड के जिले को 5 करोड़ तथा बी ग्रेड के जिले को तीन करोड़ की धनराशि दी गई है। ये धनराशि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा खर्च की जाएगी, जिसके अध्यक्ष डीएम होंगे। मथुरा को ए ग्रेड में रखा गया है यानि मथुरा को पांच करोड़ की धनराशि शासन ने जारी की है। 

जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसे ए ग्रेड में रखा है। इसके तहत कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत भी की गई है। इसे रकम से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपायों पर काम करेंगे। साथ ही नए इक्यूपमेंट के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर इसे खर्च किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed