{"_id":"5f3e4737936b8c04911cdfa7","slug":"corona-in-mainpuri-covid-patient-nine-year-old-girl-death-16-found-positive-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mainpuri: नौ वर्षीय बालिका की संक्रमण से मौत, 16 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mainpuri: नौ वर्षीय बालिका की संक्रमण से मौत, 16 नए मरीज मिले
Fri, 21 Aug 2020 01:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:00 AM IST
सार
नौ साल की बालिका की कोरोना संक्रमण से मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई, अलग-अलग क्षेत्रों में 16 और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नौ वर्षीय बालिका की संक्रमण से मौत हुई है। अब मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1164 पहुंच गई है।
करहल क्षेत्र के गांव दुंदपुर पतारा में गुरुवार को नौ साल की बालिका की कोरोना संक्रमण से मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में 16 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह की पत्नी और दो बच्चों सहित कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें जिला कार्यवाह के भाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का गनर भी शामिल है। वहीं जिले में अब तक 929 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। वहीं 20 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को 11 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। नोडल प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि कोविड केयर में भर्ती 11 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने से उन्हे आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। कोरोना से जंग जीतने वालों में सात मैनपुरी, तीन बेवर और एक जागीर का मरीज शामिल है। सभी को एंबुलेंस से घर भेजा गया।
छाछा में 217 के लिए गए सैंपल
गांव छाछा में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम ने कैंप लगाकर व्यापारियों, दुकानदारों और ग्रामीणों सहित कुल 217 लोगों के सैंपल लिए। टीम ने सैंपल जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा भेजे हैं।
रीछपुरा में 92 ग्रामीणों की हुई सैंपलिंग
कुरावली के ग्राम रीछपुरा और पड़ोसी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 92 ग्रामीणों के सैंपल लिए। सैंपल लेने का काम डॉ. जगतबंधु की देखरेख में हुआ।