{"_id":"5f2817728ebc3e63d61ebb94","slug":"corona-in-agra-up-uttar-pradesh-latest-news-update-today-32-test-positive-for-covid-19-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1900 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1900 के पार
Tue, 04 Aug 2020 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:53 AM IST
सार
- 1504 मरीज हुए ठीक,
- 100 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
- 298 सक्रिय मरीज
- 29 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 32 नए मरीज और मिलने से सोमवार को ताजनगरी में संक्रमितों का आंकड़ा 1902 हो गया है। 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि 1504 मरीज कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।
शहर व देहात में कोरोना संक्रमण फिर पैर पसार रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया संक्रमित मृतक संख्या 100 है। सोमवार को 32 नए मरीज और मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 1902 हो गया है। इनके अलावा 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1504 हो गई है। होम आईसोलेशन और अस्पतालों में फिलहाल 298 मरीजों का उपचार चल रहा है। 56,563 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- चार हत्याओं के बाद परिवार में छाया मातम, एएसपी ने निभाया भाई का फर्ज, बहन से बंधवाई राखी
विज्ञापन
247 कंटेनमेंट जोन हुए बंद
एक तरफ मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ कंटेनमेंट जोन घट रहे हैं। सोमवार तक जिला प्रशासन 247 कंटेनमेंट जोन बंद कर दिए। अब एक्टिव जोन 89 हैं। इनमें संक्रमण की चैन नहीं टूट रही। मार्च से अगस्त तक जिले में 336 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।

पांच, तो कहीं 15 दिन बाद मिले केस
बंद हो चुके कंटेनमेंट जोन में कहीं पांच दिन तो कहीं 15 दिन बार दोबारा नए केस मिले हैं। गोकुल पुरा जोन 23 जुलाई को बंद हुआ, यहां 28 जुलाई को फिर दो केस मिले। कमला नगर जोन बंद होने के 10-10 दिन के अंतराल पर तीन बार नए केस मिले हैं। इसी तरह शाहगंज जोन 15 दिन बाद फिर एक्टिव हो गया है।
राहत: 35 डाक्टरों समेत 60 के लिए नमूने, निगेटिव
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद प्राचार्य के संपर्क में आए स्टाफ के 60 लोगों की जांच कराई गई। राहत की बात रही कि किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
प्राचार्य और तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद संपर्क में आए स्टाफ के कराए गए एंटीजन टेस्ट
रविवार की देर रात प्राचार्य डॉ. संजय काला और उनके कार्यालय के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राचार्य ने उनके संपर्क में आए सभी स्टाफ से जांच करवाने को कहा था। सोमवार को 35 डाक्टर, 12 कार्यालय कर्मचारी और बाकी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अन्य विभागों के डाक लाने वाले कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ समेत 60 की एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी भेजी गई है।

रविवार को प्राचार्य और उनके कार्यालय के तीन कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आने वालों को जांच कराने के लिए कहा गया था। शुक्र है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी से एहतियातन विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। डॉ. एके आर्य, कार्यवाहक प्राचार्य
प्राचार्य की हालत स्थिर, एक कर्मचारी किया भर्ती
प्राचार्य डॉ. संजय काला की हालत स्थिर है, उनको गले में खराश की ही दिक्कत है। वह प्राचार्य आवास में रहकर इलाज करा रहे हैं। तीन कर्मचारियों में से एक को मधुमेह की परेशानी है, इनको एहतियातन सोमवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाकी के दो कर्मचारी, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर और चपरासी होम आइसोलेशन में हैं। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि घबराने की बात नहीं है, दो कर्मचारियों में वायरस के लक्षण नहीं हैं। यह होम आइसोलेशन में हैं।

धनौली में मां-बेटी और पिनाहट में पिता-पुत्र मिले संक्रमित
धनौली में 60 साल की महिला और उसकी 26 साल की बेटी संक्रमित मिली है। पिनाहट के ताल की पार में 48 साल के पुुरुष और उसके 22 साल के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। खंदारी में 50 साल की महिला, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज दो में 33 साल के युवक, फिरोजाबाद निवासी 53 साल के पुरुष, कमला नगर में 55 साल की महिला भी संक्रमित पाए गए।
नेहरू नगर में आठ साल की बच्ची, फतेहाबाद में 35 साल के युवक, शक्ति नगर ग्वालियर रोड में 52 साल के पुरुष, महर्षिपुरम सिकंदरा में 60 साल के बुजुर्ग, संजय नगर में 58 साल के पुरुष, राजपुर चुंगी में 52 वर्षीय पुरुष और खेरिया मोड़ निवासी 42 साल के युवक भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। बाकी के मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विधायक की हालत में सुधार, भाजपा नेता हुए होम क्वारंटीन
विधायक योगेंद्र उपाध्याय और उनके परिजनों की हालत में सुधार है। पत्नी को हल्का बुखार है और विधायक को गले में खराश है। इनके संपर्क में आए दो भाजपा नेता होम क्वारंटीन हो गए हैं। इनकी जांच निगेटिव आई है। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सभी परिजनों की हालत में सुधार हो रहा है।