{"_id":"5fb50cbc8ebc3ea360758a68","slug":"corona-in-agra-onther-covid-patient-died-in-agra-from-corona-virus-57-new-case-of-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Agra: कोरोना संक्रमण से 158वीं मौत, एसीएमओ समेत परिवार के 5 सदस्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Agra: कोरोना संक्रमण से 158वीं मौत, एसीएमओ समेत परिवार के 5 सदस्य संक्रमित
Thu, 19 Nov 2020 10:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित नामनेर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 158 हो गई। 57 और की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8332 पहुंच गया। संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग की एसीएमओ समेत उनके परिवार के पांच सदस्य भी हैं। ये लॉयर्स कॉलोनी में रहती हैं। एक निजी चिकित्सक भी संक्रमित मिले हैं।
आठ परिवारों में एक दो या दो से अधिक सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। ओल्ड कमांडर कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। शंकरगढ़ अलबतिया रोड, कावेरी विहार शमसाबाद रोड, रघुवीरपुरा पिनाहट, पदम पैराडाइज सिकंदरा, त्रिवेणी रंगोली कॉलोनी, मानस नगर शाहगंज और भरतपुर हाउस में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मलपुरा, इंद्रप्रस्थ, रंगोली कॉलोनी, किदवई पार्क, पुष्पनिकेतन, बजीरपुरा, एमएम गेट, टेढ़ी बगिया, बरहन, ट्रांस यमुना कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, अयेला, कालिंदी विहार, नामनेर, आवास विकास कॉलोनी, बसई खेरागढ़, बरौली अहीर, सिकंदरा, सदर बाजार, शाहगंज, बोदला, गुरु गोविंद नगर, धौलपुर हाउस, शहजादी मंडी, बाग फरजाना, वीर नगर दयालबाग, गोबर की चौकी, माधवकुंज प्रताप नगर, शमसाबाद रोड, गोपाल कुंज, कलाल खेरिया, शमसाबाद, बालूगंज, रघुनाथ नगर, जीवनीमंडी, भावना एस्टेट और फ्रेंड्स कॉलोनी में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
दंपती मिले संक्रमित, मोहल्ले के लोगों की हुई जांच
फतेहाबाद कस्बा के मोहल्ला शिवाजी नगर के एक दंपती कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की टीम ने मोहल्ले में जाकर अन्य लोगों की जांच की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि दंपती के संक्रमित मिलने के बाद उनके घर के आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की गई है। अन्य किसी में ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।