फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: One Covid Patient Died In Agra Total 72 News Patients Found Of Corona Virus

Corona Virus: कोरोना संक्रमित की मौत, कुल आंकड़ा 5561 पहुंचा, बुजुर्ग रहें सावधान

Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
सार

जनपद में कुल सक्रिय मरीज 897 हैं। वहीं अब तक 4540 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। जनपद में अब तक 124 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Corona In Agra: One Covid Patient Died In Agra Total 72 News Patients Found Of Corona Virus
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रविवार को कोरोना के 72 नए मरीज मिले हैं। इसमें थाना नाई की मंडी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 5561 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन



जनपद में कुल सक्रिय मरीज 897 हैं। वहीं अब तक 4540 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। जनपद में अब तक 124 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक अब तक जनपद में कुल 1,82,753 सैंपल लिए गए हैं। मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 81.64 है।
विज्ञापन



दो निजी चिकित्सक, बैंककर्मी मिले संक्रमित 
दो निजी चिकित्सक और बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जैतपुर कला में 15 साल की किशोरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कमला नगर, तोता का ताल, शमसाबाद,  घटिया आजम खां, नामनेर, सूर्य नगर, सिविल कोर्ट कंपाउंड, नैनाना ब्राह्मण, खेरागढ़,  बल्केश्वर, खेरिया मोड, फुलट्टी बाजार, दयालबाग, मदिया कटरा, ककरैठा,  डौकी,  सैंया, कुआंखेड़ा, पंचवटी, सीताराम कॉलोनी, देवरी रोड, शाहगंज, केदार नगर, सीएचसी खेरागढ़ में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रोजाना 60 साल से अधिक की आयु के 12 से 22 मरीज मिल रहे हैं। कुछ ही दिनों में 124 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 20 फीसदी बुजुर्गों को परिजनों से और बाकी के बुजुर्ग बाजार, पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से संक्रमित हुए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती मरीजों में 50 फीसदी की उम्र 60 से ज्यादा है।

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि बुजुर्ग यदि बीमार हैं तो संक्रमण का खतरा दो गुना हो जाता है। लोगों से अपील है कि बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर न जाने दें। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड आईसीयू में 60 मरीज हैं। इनमें से 29 की उम्र 60 साल से अधिक है। इनमें मधुुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और किडनी की बीमारी की भी परेशानी है। एसएन के आईसीयू प्रभारी डॉ. राजीव पुरी ने बताया कि अधिक उम्र और अन्य बीमारी से स्थिति और बिगड़ रही है। इनके इलाज में जीवनरक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम ज्यादा सतर्कता बरतती है।

मृत्यु दर ज्यादा और देर से दुुरुस्त हो रहे: डॉ. राजीव उपाध्याय
आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि बुजुर्गों में संक्रमण बढ़ने से इनके ठीक होने में समय भी अधिक लग रहा है। मृतकों में भी इनकी संख्या अधिक है। परिजन बुजुर्गों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखें। टेलीमेडिसिन का लाभ लेंऔर बेहद जरूरी होने पर ही बाहर जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed