फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: One Covid Patient Died 83 New Positive Case Found Today Of Corona Virus

Corona In Agra: सांस रोगी की मौत, 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, आयकर कार्यालय दो दिन के लिए बंद

Tue, 08 Sep 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Sep 2020 12:04 AM IST
सार

अब तक 2699 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 650 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 450 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। सोमवार तक जिले में 1,34,695 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Corona In Agra: One Covid Patient Died 83 New Positive Case Found Today   Of Corona Virus
स्वास्थ्य की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शाहगंज निवासी 58 वर्षीय सांस रोगी की सोमवार को मौत हो गई। ताजनगरी में संक्रमित मृतक संख्या 110 हो गई। 
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सोमवार को कोरोना से संक्रमित 83 नए मरीज और मिले है। मरीजों का आंकड़ा अब 3459 पहुंच गया है। अब तक 2699 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 650 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 450 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। सोमवार तक जिले में 1,34,695 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक और एडीए के सहायक-अवर अभियंता भी संक्रमित हो गए हैं। डीएम कंपाउंड के दो पुलिसकर्मी और दो माली, मंडलायुक्त के गार्ड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आयकर कार्यालय में भी चार कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कैंप ऑफिस स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम परिसर में तीसरी बार रेंडम एंटीजन टेस्ट से ड्यूटी स्टाफ की जांच की गई थी। पिछले सप्ताह अपर नगर मजिस्ट्रेट में पुष्टि होने के बाद डीएम परिसर में जांच के दौरान चार कर्मचारी संक्रमित मिले थे। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। सोमवार को परिसर में चारों तरफ गेट बंद रहे।

अधिकारी व कर्मचारी आवासों की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात रही। परिसर के जिन हिस्सों में संक्रमित पाए गए कर्मचारी तैनात थे, उनमें 48 घंटे के लिए आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है।

आयकर कार्यालय में 70 कर्मचारी व अधिकारियों की पूल टेस्टिंग हुई थी। आयकर अधिकारी अजय दुबे ने बताया कि चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसमें बाबू, स्टेनो, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी शामिल है। इसको देखते हुए दो दिन के लिए कार्यालय बंद रहेगा।

राजश्री गार्डन दयालबाग में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए। आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, शहीद नगर, खेरिया मोड़, नगला पदी, पश्चिमपुरी, बालूगंज, अछनेरा, बल्केश्वर, टेढ़ी बगिया, बाह, शास्त्रीपुरम, अवधपुरी, शमसाबाद, बोदला, ताजगंज, सेवला जाट, रकाबगंज, सिकंदरा, प्रतापपुरा, औलिया रोड में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिले हैं। 

इरादतनगर के नौहरिका गांव में मिले 17 संक्रमित 
इरादतनगर क्षेत्र के नौहरिका गांव में  की गई एंटीजन जांच में 17 लोग संक्रमित मिले हैं। खेरागढ़ सीएचसी में तैनात एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने पर यहां जांच की गई थी।

इस दौरान 11 पुरुष  और 6 महिलाएं संक्रमित पाई गईं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। पुलिस ने घरों की गलियों में बैरिकैडिंग भी कर दी है। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया के अधीक्षक डॉ. ऋषि कुमार शर्मा ने दी। 

सीरो सर्वे: चार दिन में 1280 लोगों के लिए रक्त के नमूने
स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने 10 बूथों से 320 लोगों के रक्त के नमूने जुटाए हैं। इनको जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। अब तक चार दिन में 40 बूथों से 1280 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।

सोमवार को किरावली और शमसाबाद में दो-दो गांवों में बूथ लगाए। एत्मादपुर, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, बाह, राम नगर और फतेहाबाद से भी 12-12 महिला-पुुरुष और आठ बच्चों के नमूने लिए। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सीरो सर्वे का अंतिम दिन है, 1440 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed