{"_id":"5f7c75928ebc3e9b7b6a6856","slug":"corona-in-agra-one-corona-virus-infected-patient-died-52-found-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: कोरोना पीड़ित सांस रोगी की मौत, छह हजार पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: कोरोना पीड़ित सांस रोगी की मौत, छह हजार पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Wed, 07 Oct 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताजगंज निवासी 42 वर्षीय सांस रोगी की मंगलवार को मौत हो गई। संक्रमित मृतकों का आंकड़ा अब 129 हो गया है। वहीं 52 नए मरीज और मिलने से अब कुल मरीजों की संख्या 6054 पहुंच गई है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक पुरुष रोगी हृय रोग से पीड़ित था। सांस की तकलीफ होने पर जांच में संक्रमित निकला। कोरोना संक्रमण के चलते निमोनिया हो गया, जिसके कारण मंगलवार को मृत्यु हो गई।
मंगलवार को 52 नए मरीज और मिले हैं। अब तक 5364 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 561 मरीज उपचाराधीन हैं। आगरा जनपद में 2,04350 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ दर 88.60 प्रतिशत
ताजनगरी में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को स्वस्थ होने की दर 88.60 फीसद पहुंच गई।

एसएन मेडिकल कॉलेज का एक जूनियर डॉक्टर संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज का एक और जूनियर डॉक्टर संक्रमित हो गया हैं। अभी तक 20 से अधिक चिकित्सक एसएन के कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को संक्रमित मरीजों में सात बुजुर्ग शामिल हैं।
पटेर वाली गली में एक ही परिवार और आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित हो गए हैं। बमरौली कटारा, विजय नगर, राहल नगर, सिकंदरा, खंदारी, वजीरपुरा, शास्त्रीपुरम, बमरौली, मुबारकपुर, बालूगंज, कमला नगर, रुनकता, कलाल खेडिया, रैपुरा अहीर, एममए गेट, अरसेना और बल्केश्वर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

मास्क लगाने का सख्ती से कराएं पालन
अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने समीक्षा करते हुए एसएसपी से मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करने और लोगों को जागरूक करने के लिए एनजीओ की मदद लेने को कहा है।
मंगलवार को सर्किट हाउस में बैठक करते हुए उन्होंने कोरोना वायरस के मरीज, जांच और अस्पतालों में बेड के बारे में भी जानकारी लेते हुए सीएमओ को सर्विलांस और ट्रैकिंग सिस्टम को और दुरुस्त करने को निर्देशित किया। होम आइसोलेशन में अभी कितने मरीज हैं और उनकी मानीटरिंग की व्यवस्था के बारे में पूछा और सीएमओ से होम आइसोलेशन वाले मरीजों को भाप लेने के लिए भी जागरूक करने को कहा।
अपर प्रमुख सचिव ने सर्किट हाउस में बैठक कर कोरोना मरीजों और इंतजामों के बारे में भी जानकारी की
एसएन कॉलेज प्राचार्य से अस्पताल में ऑक्सीजन, बेड और जांच के बारे में भी जानकारी की। डीएम ने बताया कि सितंबर में मरीज बढ़े थे, लेकिन अक्तूबर में मरीजों की संख्या घट रही है। सीमएओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के दिए सुझावों को अमल में लाया जाएगा। लोगों को मास्क और भाप का महत्व बताते हुए जागरूक किया जाएगा।