फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra: Court closed after judicial officer test positive for covid

आगरा में कोरोना: दीवानी में न्यायिक अधिकारी सहित 12 संक्रमित, दो दिन बंद रहेंगे न्यायालय

Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
सार

  • सोमवार को संक्रमित होने के बाद गुर्दा रोगी की मौत, 111 नए मरीज और मिले

विज्ञापन
Corona in Agra: Court closed after judicial officer test positive for covid
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। संक्रमण अदालत तक पहुंच गया है। सोमवार को दीवानी परिसर में न्यायिक अधिकारी सहित 11 और ग्राम न्यायालय बाह में पेशकार कोरोना संक्रमित मिले हैं। दीवानी परिसर और न्यायालयों को दो दिन के लिए बंद किया गया है। 

विज्ञापन


दीवानी में एक न्यायिक अधिकारी, नौ कर्मचारी और एक कोर्ट मोहर्रिर संक्रमित मिले हैं, जबकि ग्राम न्यायालय बाह में रीडर संक्रमित हैं। जिला जज मयंक कुमार जैन ने अपर जिला जज राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति की आख्या पर संज्ञान लेते हुए दीवानी कचहरी और ग्राम न्यायालय बाह को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। 
विज्ञापन



इन दो दिनों में न्यायालय परिसरों को सैनिटाइज किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारियों के संपर्क के लोगों के टेस्ट कराने के लिए बोला गया है। 15 और 16 सितंबर के वादों में 12 और 13 अक्तूबर की तिथियां नियत की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को फिर रिकॉर्डतोड़ मरीज मिले

सोमवार को फिर रिकॉर्डतोड़ 111 नए मरीज मिले। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक और मरीज की मौत भी हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजगंज निवासी 45 वर्षीय मरीज गुर्दा रोग से भी ग्रस्त था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 115 हो गया है।

विजय नगर कॉलोनी में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं। नेहरू नगर, न्यू लॉयर्स कॉलोनी, सिकंदरा के सूरज विहार और  शाहगंज में भी एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, संजय प्लेस, फुलट्टी बाजार, बालूगंज, जज कंपाउंड, किरावली, डिफेंस कॉलोनी,  नामनेर,  हरीपर्वत, सिविल कंपाउंड, केदार नगर, आगरा कैंट, बल्केश्वर, विभव नगर में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed