फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra 88 Patients Positive On Friday Of Corona Virus

Corona In Agra: 88 नए मरीज आने से बढ़ा कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा, 3200 के पार हुई संख्या

Sat, 05 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Sep 2020 12:08 AM IST
सार

सीरो सर्वे शुक्रवार को एक साथ 10 ब्लॉक में शुरू किया गया। दस टीमों ने घर-घर जाकर रक्त के नमूने लिए। पहले दिन 320 नमूने लिए गए, इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में देखा जाएगा कि इन लोगों में कोरोना की एंटीबॉडीज हैं या नहीं।
यह सर्वे आठ सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Corona In Agra 88 Patients Positive On Friday Of Corona Virus
लोगों की स्वास्थ्य जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 88 और मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित 3204 हो गए हैं, डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 2531 लोग ठीक हो चुके हैं, 565 उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के साथ जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कमला नगर के एक ही परिवार के तीन लोगों और आपरेशन कराने पहुंची 52 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुल्तानगंज पुलिया में रहने वाले 31 व 28 साल के दंपतर, सूर्यलोक कॉलोनी निवासी दंपती, आंवलखेडा में एक ही परिवार के कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सदर, न्यू आगरा, सिकंदरा,  केदारनगर, सैनिक नगर, अवधपुरी, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, सुल्तानगंज,  अर्जुन नगर, ताजगंज आदि क्षेत्रों में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरो सर्वे: पहले दिन 320 लोगों के नमूने लिए
सीरो सर्वे शुक्रवार को एक साथ 10 ब्लॉक में शुरू किया गया। दस टीमों ने घर-घर जाकर रक्त के नमूने लिए। पहले दिन 320 नमूने लिए गए, इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में देखा जाएगा कि इन लोगों में कोरोना की एंटीबॉडीज हैं या नहीं।

यह सर्वे आठ सितंबर तक चलेगा। प्रत्येक टीम में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, टेक्नीशियन और चिकित्सक हैं। 45 स्थान चिह्नित किए गए हैं, इन्हें चार-चार जोन में बांटा जाएगा। यहां से नमूने लिए जा रहे हैं। एक  जोन से आठ नमूने लिए जाएंगे। इनमें तीन महिला, तीन पुरुष और तीन बच्चे होंगे।

बच्चों की उम्र पांच से ज्यादा और 18 से कम होगी। कुल 1440 सैंपल लिए जाने हैं। सीएमओ ने बताया कि सीरो सर्वे से ऐसे लोगों का पता चलेगा जो संक्रमित तो हुए, लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण नहीं आए। उन्होंने कोई उपचार भी नहीं लिया और ठीक भी हो गए। 

1. सामुदायिक संक्रमण का पता चलेगा
सीरो सर्वे से पता चलेगा कि जिले में सामुदायिक संक्रमण है या नहीं। यदि 70 फीसदी या इससे अधिक लोगों में एंटीबॉडीज मिलती हैं तो सामुदायिक संक्रमण माना जाता है।

2. जानकारी मिलेगी कितने लोग दे चुके वायरस को मात
जब किसी इंसान के शरीर में वायरस पहुंचता है तो उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडीज बनती हैं। ये ही वायरस का मुकाबला करती हैं। इस सर्वे से पता चलेगा कि जिले में कितने प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो संक्रमित हुए और खुद ही ठीक हो गए।

3. हर कोई नहीं दे सकता नमूना
नमूना सिर्फ उसी का लिया जाएगा जिसे टीम ने चिह्नित किया है। चिन्हीकरण पहले ही किया जा चुका है, लेकिन इनका खुलासा नहीं किया गया।

4. सिर्फ स्वस्थ लोगों को किया गया है चिह्नित
चिह्नित किए गए क्षेत्र में भी उन लोगों के नमूने लिए जाने हैं जो स्वस्थ हैं और उनकी पूर्व में कोरोना की जांच नहीं हुई हो। (जैसा सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed