फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: 61 Corona Virus Found Positive In Agra On Tuesday

Corona Virus Agra: कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा, 61 नए मरीज मिले, 7391 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 04 Nov 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona In Agra: 61 Corona Virus Found Positive In Agra On Tuesday
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को 61 नए संक्रमित और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 7391 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 146 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 6857 मरीज ठीक हो चुके हैं। 388 मरीज उपचाराधीन हैं। 2.74 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 1.98 फीसदी है।
विज्ञापन


कर्मयोगी इन्क्लेव, आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार में दो-दो सदस्य संक्रमित मिले
दो डॉक्टर और दो पुलिसकर्मी समेत कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों में एक एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं और एक निजी चिकित्सक हैं। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल के पांच कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


कर्मयोगी इन्क्लेव दंपती और आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोपालपुरा सदर, सोरों कटरा शाहगंज, सिद्धार्थ नगर ताजगंज, सिविल लाइन, नगला ग्यासी, नगला भूमा, जैतपुर कलां, कैलाश मोड़, दयालबाग,रोहता, शाहगंज, डौकी, सिकंदरा, छीपीटोला, खंदौली, न्यू आगरा, यमुना किनारा रोड, राम नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, मारुति इस्टेट, कुकथारी, अजीत नगर, सर्यू नगर, ज्योति नगर, दुर्गा कॉलोनी रामबाग, पुरानी मंडी, न्यू सुभाष नगर, एत्माउदौला, अजमेर रोड, भगवानपुर, कासिमपुर, मिडकौली और क्वार में भी संक्रमण के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

36767 लोगों की पल्स ऑक्सीमेट्री की, 65 में बुखार-खांसी मिली
स्वास्थ्य विभाग की 125 टीमों ने हॉटस्पॉट एरिया के कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर, ताजगंज, सिकंदरा, खंदारी, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, बरौली अहीर, सैंया, शास्त्रीपुरम और ट्रांसयमुना कॉलोनी के 8418  घरों के 36767 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर शरीर का तापमान मापा। पल्स ऑक्सीमेट्री से रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी मापी। बुखार, खांसी, गला खराब, सांस लेने में परेशानी के बारे में भी पूछा गया। इसमें से 65 लोगों को बुखार, जुकाम और खांसी की परेशानी मिली। इनके नमूने लेकर जांच कराई गई।

दस सुरक्षाकर्मियों की सैंपलिंग हुई
फतेहपुर सीकरी में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को एएसआई डाकबंगला पर एसआईएस के 10 सुरक्षाकर्मियों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि इनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।


कोरोना जांच की रिकार्ड सैंपलिंग की सराहना, एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह का किया निरीक्षण 
एसीएमओ डॉ. एके वर्मा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रिकार्ड 17900 सैंपलिंग किए जाने पर कर्मियों की सराहना की। 

एसीएमओ ने अस्पताल में भर्ती 8 प्रसूताओं और उनके तीमारदारों से नाश्ता-खाने आदि की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि मंगलवार को 30 एक्सरे हुए थे। मरीजों से एक्सरे के बारे में भी पूछताछ की। एंटी रैबीज वैक्सीन लगाए जाने के बारे में मरीजों से जानकारी ली। दवा के स्टॉक से लेकर वितरण तक की व्यवस्था देखी। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
                                                                       
       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed