फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Effect: Baldness and white hair

कोरोना से गंजे हो रहे लोग, बाल भी हो रहे सफेद

Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona Effect: Baldness and white hair
आगरा। कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों में कई दुष्प्रभाव देखने मिल रहे। इनमें से एक बाल कमजोर होने की भी परेशानी मिल रही है। लोगों के बाल तेजी से गिर रहे हैं, सफेदी भी छाने लगी है। चिकित्सकों के पास गंजेपन की परेशानी बताने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के टेलीमेडिसिन में 50 से 60 फोन में से 10 से 12 लोग बाल कमजोर होने की परेशानी बता रहे हैं। पूछताछ में डॉक्टरों को लोगों ने बताया कि बाल तेजी से गिर रहे हैं, सिर का एक स्थान खाली हो गया है। महिलाएं तो कंघी करते वक्त गुच्छे के गुच्छे टूट रहे हैं। बाल सफेद भी होने लगे हैं।
विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से परेशानी
एसएन कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि संक्रमण से ठीक हुए लोग तेजी से बाल गिरने के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुरूआत में तो इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब सिर में एक जगह गंजापन होने लगा तो डॉक्टरों को दिखाया। अच्छी डायट और तनावमुक्त से बाल झड़ना कम होंगे। तीन से चार महीने में हालत सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी फैक्टोरियल वजहों से गिर रहे
बाल
एसएन कॉलेज के कोविड अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजित चाहर ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने के 30-40 दिन बाद बाल तेजी से गिरने की लोग परेशानी बता रहे हैं। एस्टरॉयड, तनाव, नींद पूरी न होना, शारीरिक कमजोरी, पौष्टिक भोजन की कमी जैसी मल्टी फैक्टोरियल वजह हो सकती हैं। आइसीयू-हाईफ्लो ऑक्सीजन पर रहे लोगों में ज्यादा परेशानी मिली।
इन बातों का रखें ध्यान
- प्राणायाम और व्यायाम नियमित करें।
- हरे पत्तों वाली सब्जी, सलाद खाएं।
- नीबू, संतरा समेत विटामिन सी वाले फल खाएं।
- प्रोटीन-विटामिन वाली खाद्य सामग्री ज्यादा खाएं।
- सात से आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करें।
केस एक:
आवास विकास कॉलोनी के 45 साल संजय सिंह मई में संक्रमित हुए, ठीक होने के बाद 25 से 30 दिन में बाल गिरने लगे। शुरू में तो सामान्य समझा, लेकिन जब सिर में हाथ फिराने पर काफी बाल गिरने लगे तो डॉक्टर को दिखाया, उपचार चल रहा है।

केस दो
राजपुर चुंगी निवासी प्रीति शर्मा भी संक्रमित हुईं और ठीक होने के बाद उनको भी बाल तेजी से गिरने की परेशानी होने लगी। कंघी करते वक्त पहले के मुकाबले तीन से पांच गुुना ज्यादा बाल टूटने लगे। डॉक्टर ने दवा देने के साथ पौष्टिक भोजन की सीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed