{"_id":"5fc931038ebc3e9b88176c1f","slug":"corona-death-mainpuri-news-agr4705063133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने तोड़ा दम
विज्ञापन
कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 63 हो गई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3520 हो गई है।
शहर के सिंधिया तिराहा निवासी 70 वर्षीय महिला को अस्थमा की दिक्कत होने पर 21 नवंबर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जांच में महिला कोरोना संक्रमित मिली। हालत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान बुधवार रात महिला की मौत हो गई।
वहीं शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी 55 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित मिलीं। बुधवार रात उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कस्बा बेवर और शहर के मोहल्ला देवपुरा में दो-दो, घिरोर के भैंसामई, करहल के किरथुआ, नगला भगिया, शहर के मोहल्ला आवास विकास, देवी रोड, झंडाहार, जीवालाल कॉलोनी, ज्योंती रोड और नगला मूले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर देवपुरा में कराई गई जांच
शहर के मोहल्ला देवपुरा में महिला की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देश पर शिविर लगाया गया। शिविर में 150 लोगों के नमूने लिए गए। डॉ. अनिल यादव, डॉ. अंकित यादव, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, रवींद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।
कुरावली में 257 लोगों ने कराई जांच
कुरावली। स्वास्थ्यकर्मियों ने बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच की। 192 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई। वहीं 65 लोगों की जांच के लिए नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।