Corona Cases in Agra: दस साल के बच्चे सहित सात संक्रमित, 21 हुए सक्रिय मरीज
पिछले 24 घंटे में 1934 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें दस साल के बच्चे सहित नए साथ संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब 21 सक्रिय मरीज हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बरसात के दिनों में संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में रविवार को 1934 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें दस साल का बच्चा, दो युवतियां सहित सात नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 21 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण में बढ़ोतरी की आशंका जताई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक सिकंदरा निवासी एक ही परिवार में 10 साल का बच्चा व 21 साल का युवक संक्रमित मिला है। कमला नगर में 28 साल की युवती एवं सेक्टर-12 में 26 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है। देवरी रोड पर 17 वर्षीय किशोर, नगला पदी में 27 साल का युवक, बाग फरजाना में 35 साल के व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सर्दी, खांसी व बुखार के मामूली लक्षण हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए सोमवार को टीम जाएगी।
उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में संक्रमण बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोग खास एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और टीका जरूर लगवा लें। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। अब तक कुल 27.81 लाख लोगों की जांच में 36,639 मरीज मिल चुके हैं। 465 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। 36,152 मरीज ठीक हो गए हैं।
मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट
मुंबई में रविवार को मंकी पॉक्स का चौथा मरीज मिलने के बाद यात्रियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने बताया कि बाहर से आने वाले पर्यटक व यात्रियों को लेकर एहतियात बरतें। आगरा में अभी तक एक भी मामला नहीं है, लेकिन गैर राज्यों से आने वाले लोगों से संक्रमण फैल सकता है।