{"_id":"60db5be48ebc3ebc8837f6ae","slug":"corona-brake-on-the-pace-of-vaccination-kasganj-news-agr4977691129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: टीकाकरण की रफ्तार पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: टीकाकरण की रफ्तार पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला में टीकाकरण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पहली डोज के लिए वैक्सीन खत्म हो जाने पर बरेली से व्यवस्था की गई। इससे मात्र 727 लोगों को ही टीका लग सका। लोग केंद्रों से बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए। शासन के निर्देश पर 21 जून से दो विकास क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट लागू करके टीकाकरण किया जा रहा है। 30 जून तक यह प्रोजेक्ट चलना है। इसके लागू हो जाने के बाद जिले में टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आयी। एक दिन में 6 हजार तक लोगों को टीका लगाए गए। 24 जून को रिकार्ड 6449 लोगों को टीका लगाया गया।
जिला में टीकाकरण की रफ्तार तो बढ़ी, उस हिसाब से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो सकी। सोमवार को कोविशील्ड वैक्सीन की मात्र 160 डोज शेष रह गई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कई जनपदों में संपर्क किया। बरेली से 1000 डोज की व्यवस्था होने पर सात केंद्र निर्धारित कर टीकाकरण कराया गया। इन केंद्रों पर 727 लोगों ने टीका लगवाया । 45 वर्ष से अधिक आयु के 106 तथा 18 वर्ष से ऊपर के 567 लोगों को पहली जबकि 54 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शेष डोज को बुधवार के लिए बचाकर रख लिया गया।