{"_id":"5e8378c08ebc3e72c3300dd6","slug":"corona-aweanesh-mainpuri-news-agr4360750119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोकने को सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोकने को सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी
विज्ञापन
31एमएनपी-19-न्यायिक समिति के साथ जेल का निरीक्षण करते जिला जज तेजप्रताप तिवारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यवस्था में जुटे अधिकारी और कर्मचारी भी नियमों का पालन करें। बाहर से आने वालों का जिले में प्रवेश करने से पहले हर हाल में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। यह बातें जिला जज तेजपताप तिवारी ने कहीं।
हाईकोर्ट के निर्देश पर बनाई गई न्यायिक समिति की बैठक में जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि शासन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सभी पालन करें। सामाजिक दूरी बनाकर अपनी ड्यूटी करें। बाहर से आने वालों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही जाने दिया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम करने के लिए कोर्ट सहित सभी सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय शंकर पांडेय, न्यायिक समिति के सदस्य अपर जिला जज अवनीश गौतम, सीजेएम अमित मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक के बाद जिला जज ने अधिकारियों के साथ जेल पहुंचकर निरीक्षण किया। जेल में की गई व्यवस्थाओं की जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा से जानकारी ली। महिला बैरक में पहुंचकर बंदियों के बीच सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण करके बंदियों से व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की।