{"_id":"61cdf477bf72547bbd2f1264","slug":"copper-and-brass-theft-from-motor-binding-shop-kasganj-news-agr5195652143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर बाइंडिंग की दुकान से तांबा व पीतल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर बाइंडिंग की दुकान से तांबा व पीतल चोरी
विज्ञापन
कासगंज में मोटर बाइंडिंग दुकान पर चोरी के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्षेत्र के माल गोदाम के इंद्रा मार्केट में एक इलैक्ट्रिक मोटर बाइंडिंग की दुकान में चोरों ने बुधवार की रात नकब लगाकर चोरी कर ली। चोर दुकान से तांबा, पीतल और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
महीपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी इंद्रा मार्केट नदरई गेट की मोटर बाइंडिंग की दुकान है। वह बुधवार की देर शाम दुकान को बंद कर अपने घर चला आया। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा पीछे की दीवार पर नकब लगा हुआ था और सामान इधर-उधर पड़ा था। दुकान में रखा तांबा का तार एवं पीतल का अन्य सामान चोरी हो चुका था।
चोरी की घटना की जानकारी होने पर अन्य दुकानदार भी एकत्रित हो गए। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदार महीपाल ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 70 किलो तांबा, 20 किलो पीतल और 2200 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर दुकानदार ने पुलिस को दी हैं।