{"_id":"6120e87df472be05627a50d1","slug":"cooperative-bank-sent-notice-to-farmers-who-did-not-repay-the-loan-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: ऋण न चुकाने वाले 13 हजार किसानों को नोटिस, जमा न करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: ऋण न चुकाने वाले 13 हजार किसानों को नोटिस, जमा न करने पर होगी कार्रवाई
Sun, 22 Aug 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:19 AM IST
सार
जिले के 13 हजार किसानों ने 78.70 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इसे जमा करने के लिए बैंक ने नोटिस भेजकर अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में सहकारी बैंक से ऋण लेने वाले 13 हजार किसानों ने समय सीमा बीतने के बाद भी ऋण जमा नहीं किया। ऐसे किसानों को जिला सहकारी बैंक की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन किसानों पर बैंक की बड़ी धनराशि बकाया है। नोटिस में किसानों को ऋण जमा करने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक द्वारा 58 समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण दिया जाता है। इस बार 23 हजार किसानों को कुल 111.75 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था। इसमें से दस हजार किसानों ने लगभग 32.03 करोड़ रुपये का ऋण जमा कर दिया। बाकी बचे 13 हजार किसानों ने बकाया 78.70 करोड़ रुपये का कर्ज जमा नहीं किया।
विज्ञापन
कई बार संपर्क के बाद भी ये किसान ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जिला सहकारी बैंक ने इन 13 हजार किसानों को नोटिस जारी किया है। किसानों को तत्काल ऋण जमा करने के लिए कहा गया है। ऋण जमा न करने पर उनके विरुद्ध वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए समिति के सचिवों को भी पत्र जारी किया गया है। उन्हें वसूली में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सहकारिता अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
नोटिस के बाद भी ऋण जमा न करने वाले किसानों उप्र सहकारिता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिनियम के नियम 95क के तहत ऋण वसूली के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। इसके बाद राजस्व के बकाए की तरह ऋण की धनराशि वसूल की जाएगी।
आंकड़े
- 23 हजार हैं कुल सक्रिय किसान
- 13 हजार किसानों ने नहीं चुकाया ऋण
- 78.70 करोड़ रुपये का ऋण है बकाया
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनामुर्रहमान ने कहा कि 13 हजार किसान ऋण की धनराशि नहीं चुका रहे हैं। उन्हें नोटिस जारी कर धनराशि चुकाने के लिए कहा गया है। धनराशि न चुकाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस के बाद भी ऋण जमा न करने वाले किसानों उप्र सहकारिता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिनियम के नियम 95क के तहत ऋण वसूली के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। इसके बाद राजस्व के बकाए की तरह ऋण की धनराशि वसूल की जाएगी।
आंकड़े
- 23 हजार हैं कुल सक्रिय किसान
- 13 हजार किसानों ने नहीं चुकाया ऋण
- 78.70 करोड़ रुपये का ऋण है बकाया
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनामुर्रहमान ने कहा कि 13 हजार किसान ऋण की धनराशि नहीं चुका रहे हैं। उन्हें नोटिस जारी कर धनराशि चुकाने के लिए कहा गया है। धनराशि न चुकाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।