{"_id":"640994fe1c2cf9348d09269b","slug":"convoy-of-75-women-riders-of-crpf-will-reach-agra-under-flagging-in-ceremony-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लेगिंग इन सेरेमनीः CRPF की 75 महिला राइडर्स का काफिला पहुंचेगा आगरा, महिला सशक्तिकरण पर होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लेगिंग इन सेरेमनीः CRPF की 75 महिला राइडर्स का काफिला पहुंचेगा आगरा, महिला सशक्तिकरण पर होगा कार्यक्रम
Thu, 09 Mar 2023 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Mar 2023 01:42 PM IST
सार
आगरा में एडीए के सेल्फी प्वाइंट पर महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल होंगे।
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गुरुवार को शाम 6.30 बजे सीआरपीएफ द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां फ्लेगिंग इन सेरेमनी में सीआरपीएफ की 75 महिला राइडर्स का काफिला भी हिस्सा लेगा। यह कार्यक्रम एडीए के सेल्फी प्वाइंट पर आयोजित होगा।
विज्ञापन
दरअसल, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीआरपीएफ की तरफ से फ्लेगिंग इन सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सीआरपीएफ की 75 महिला राइडर्स का काफिला दिल्ली के इंडिया गेट रफ्तार भरेगा। 1800 किमी की यात्रा करके यह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
इससे पहले यह काफिला आगरा में रुकेगा। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर डॉ एसपी सिंह बघेल होंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह महिला सशक्तिकरण पर आधारित रहेगा। इसकी जानकारी सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन