फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   convocation of Dbra university Girl Students wear Surat's saree Boy dhoti kurta

दीक्षांत समारोहः जानिए किस राज्य की साड़ी पहनकर आएंगी छात्राएं, विश्वविद्यालय ने दिया आर्डर

Tue, 24 Sep 2019 10:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
convocation of Dbra university Girl Students wear Surat's saree Boy dhoti kurta
साड़ी-धोती-कुर्ता सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्राएं सूरत की साड़ी पहनेंगी। छात्रों के लिए धोती-कुर्ता फरह के पंडित दीनदयाल धाम से मंगाए जाएंगे। एक अक्तूबर से विश्वविद्यालय के होम साइंस इंस्टीट्यूट में पोशाक मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में छात्रों के लिए ड्रेस सफेद धोती-कुर्ता और जैकेट (स्वैच्छिक) और छात्राओं के लिए लाल रंग के बार्डर की सफेद साड़ी और ब्लाउज है। साड़ियां गुजरात के सूरत से मंगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


धोती-कुर्ता मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम से खरीदे जाएंगे। यह सूती और खादी कपड़े के होंगे। धोती दो तरह की होगी, इसमें रेडीमेड भी होगी। इससे छात्रों को इसे पहनने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनकी बिक्री के लिए व्यवस्था खंदारी परिसर स्थित होम साइंस इंस्टीट्यूट में की गई है। यहां पर ही दर्जी की व्यवस्था रहेगी, जिससे मेधावी अपने नाप का कुर्ता और ब्लाउज सिलवा सकते हैं।

साड़ी-ब्लाउज की कीमत 300 रुपये होगी। कुर्ता की कीमत 300 रुपये और धोती की भी 300 रुपये है। जैकेट 500 रुपये में मिलेगा। विश्वविद्यालय से साड़ी या फिर धोती-कुर्ता खरीदने के लिए बाध्यता नहीं है। छात्र कहीं और से भी इनकी खरीदारी कर सकते हैं।

इसकी प्रभारी डॉ. सुनंदा खन्ना ने बताया कि साड़ी-ब्लाउज आ गए हैं, कुर्ता-धोती एक-दो दिन में आ जाएंगे। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि सूरत से साड़ी और फरह से धोती-कुर्ता मंगवाए जा रहे हैं। ड्रेस कोड से ही समारोह में मेधावियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed