फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   convocation ceremony of veterinary university will be on 26 september

यूपी वेटरनेरी विवि का दीक्षांत समारोह 26 को, राज्यपाल रहेंगे मौजूद

Sat, 16 Sep 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
convocation ceremony of veterinary university will be on 26 september
डेमो - फोटो : demo pic
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी यूनिवर्सिटी) का सातवां दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होने जा रहा है। इस दौरान करीब 100 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। समारोह के लिए राज्यपाल के कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन


कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल द्वारा तय कार्यक्रम के तहत इस बार वेटरनेरी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होने जा रहा है। इसमें यूनिवर्सिटी के अधीन कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस तथा कालेज ऑफ बायोटेक के छात्र-छात्राओं को डिग्रियों का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्नातक डिग्री में कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से वीबीएससी एंड एएच के 41 छात्र-छात्राएं और कालेज ऑफ बायोटेक से बीएससी बायोटेक के 20 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके अलावा स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम में कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से एमबीएससी के 26-30 छात्र-छात्राएं तथा पीएचडी के 4 छात्रों को डिग्रियां दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। छात्रों की सहमति मिलने का दौर जारी है। रजिस्ट्रार डा. पीके शुक्ला ने बताया कि इस बार मुख्य अतिथि पूर्व डायरेक्टर जनरल आईसीएआर डा.राजेंद्र सिंह होंगे। 10 मेडल भी दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed