{"_id":"69d13c995086ebfe3c0643c1","slug":"convocation-ceremony-held-at-dayalbagh-educational-institute-in-agra-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DEI Convocation: डीईआई के दीक्षांत समारोह में 3992 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री, 90 मेधावियों को मिला मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DEI Convocation: डीईआई के दीक्षांत समारोह में 3992 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री, 90 मेधावियों को मिला मेडल
Sat, 04 Apr 2026 10:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:00 PM IST
सार
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 3992 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं 90 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दीक्षांत समाराेह में सम्मानित मेधावी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का दीक्षांत समारोह शनिवार को दीक्षांत हॉल में आयोजित हुआ। समारोह में कुल 3992 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 88 डायरेक्टर और दो प्रेसिडेंट मेडल सहित 90 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस महेंद्र देव को एसएसआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने दीक्षांत भाषण में वैश्विक परिदृश्य में बढ़ती असमानताओं, तकनीकी बदलाव और भू-राजनीतिक चुनौतियों पर बात करते हुए विद्यार्थियों से समाज में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया। स्नातक स्तर की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने पर बीवोक एआई एंड रोबोटिक्स (इलेक्ट्रिकल) के छात्र साहिल जौहरी और परास्नातक स्तर पर एमएससी गणित की छात्रा शिखा कुशवाह को अध्यक्ष पद से नवाजा गया।
विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान खुशी राम को प्रदान किया गया। समारोह में स्नातक के 1560, परास्नातक के 616, पीएचडी के 109, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा के 70, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स के 543, डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के 63, हाईस्कूल के 232, इंटरमीडिएट के 280 तथा सर्टिफिकेट कोर्स के 519 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। संस्थान के निदेशक प्रो. सी पटवर्धन ने कहा कि संस्थान शिक्षा, कौशल विकास और मूल्य आधारित प्रणाली के समन्वय पर कार्य कर रहा है। इस दौरान प्रो. पीएस सत्संगी, रानी साहिबा, रजिस्ट्रार प्रो. संजीव स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिना समय देखे मेहनत जरूरी
छात्र साहिल जौहरी ने स्नातक स्तर पर सर्वोच्च 10 सीजीपीए हासिल कर अध्यक्ष पद के साथ दो मेडल प्राप्त किए। उनके पिता दीपक जौहरी शिक्षक हैं, जबकि माता बबीता गृहिणी हैं। वर्तमान में वे एम फिल्टर आईटी कंपनी में डाटा साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आपको कुछ पाना है तो बिना समय देखे मेहनत जरूरी है। भविष्य में एआई एवं रोबोटिक्स में पीएचडी करना चाहते हैं।

जो भी करो मन लगाकर
छात्रा शिखा कुशवाहा को अध्यक्ष पद से नवाजा गया। उनकी माता ओमवती कुशवाहा सरकारी कर्मचारी हैं। वह सहायक प्रोफेसर बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में लक्ष्य बहुत जरूरी है, तभी सफलता मिलती है। जो भी काम करें मन लगाकर करें। उसका नतीजा बेहतर ही होगा।
अंग्रेजी में सर्वोच्च अंक पर मन्ना को मेडल
दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) के दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर छात्रा मन्ना श्री चौहान को डायरेक्टर्स मेडल प्रदान किया गया। वह सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह की शोध छात्रा हैं। उनके पिता प्रो.एके सिंह आरबीएस कॉलेज में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष हैं।