फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   convention center will be built from one hundred forty crore along Inner Ring Road To promote tourism in Agra

Agra News: इनर रिंग रोड के किनारे 140 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Thu, 17 Aug 2023 09:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 09:05 AM IST
सार

आगरा में इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर मदरा में 140 करोड़ से विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इससे पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। 

विज्ञापन
convention center will be built from one hundred forty crore along Inner Ring Road To promote tourism in Agra
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर मदरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये से विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा। 7.4418 हेक्टेयर में आकार लेने वाले इस कन्वेंशन सेंटर की डीपीआर के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बुधवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव शहरी आवास नितिन रमेश गोकर्ण के समक्ष एडीए ने प्रजेंटेशन दिया।

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि एत्मादपुर मदरा में 7.4418 हेक्टेयर भूमि पर एडीए भूमि अर्जन कर चुका है। कन्वेंशन सेंटर की डीपीआर के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। अब इसे तैयार करने की कार्ययोजना पर काम होगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाने, खुला स्थान अधिक व अन्य बदलाव के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिए हैं। निर्देशों के अनुरूप डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर में भव्य ऑडिटोरियम, मीटिंग व कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टेज के अलावा होटल भी होंगे। जहां पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed