फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convent school teacher's mobile found with the help of police of two states

Agra: दो राज्यों की पुलिस की मदद से मिला कान्वेंट स्कूल के शिक्षक का मोबाइल, बिहार के गया में मिली थी लोकेशन

Mon, 19 Sep 2022 09:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 09:33 PM IST
सार

कान्वेंट स्कूल के शिक्षक का मोबाइल गुम हो गया था, जो किसी मजदूर के मिल गया। ये मजदूर बिहार का रहने वाला था। पुलिस को बिहार के गया में मोबाइल की लोकेशन मिली, जिसके बाद पुलिस ने इसे खोज निकाला।

विज्ञापन
Convent school teacher's mobile found with the help of police of two states
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक कान्वेंट स्कूल के शिक्षक का 22 हजार कीमत का नया मोबाइल तीन महीने पहले गुम हो गया था। एक मजदूर को मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला। वह उसे बिहार के गया जिले ले गया। शिक्षक ने एसपी सिटी आफिस में मोबाइल रिकवरी सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन पता कर ली। गया पुलिस की मदद से मोबाइल कोरियर से मंगा लिया। मालिक के सुपुर्द कर दिया। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस ने सोमवार को एक नहीं, बल्कि सौ चेहरों पर इसी तरह से मुस्कान बिखेरी। सौ मोबाइल को मालिकों तक पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी आफिस में गुम मोबाइल को ढूंढने के लिए खोया पाया सेल संचालित की जा रही है। इसमें कर्मचारी नीरज सांगा मोबाइल को ढूंढने के लिए कवायद करते हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दो महीने में गुम हुए तकरीबन सौ मोबाइल को लोगों को दिलाया गया है। इनमें सैमसंग, एमआई, ओपो, पोको, नोकिया रेडमी आदि के मोबाइल शामिल हैं। इन मोबाइल की कीमत तकरीबन 17.50 लाख रुपये है। सर्विलांस की मदद से मोबाइल को खोजा जाता है।

विज्ञापन

 कहीं रास्ते में गिरा तो कहीं जेब से निकाला

लोगों के मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गए थे तो कहीं जेब से निकाल लिया गया था। मामले में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन लेने के लिए कई दिन तक कवायद करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed