फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over the installation of flag pipe on the platform of tazia in agra

आगरा: ताजिये के चबूतरे पर झंडे का पाइप लगाने से विवाद, दी गई तहरीर

Sun, 17 Apr 2022 09:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 09:34 PM IST
सार

राजपुर चुंगी स्थित तिकोनिया पार्क में परंपरागत ताजियों का चबूतरा (थड़ी) बना है। यहां पर किसी ने झंडे का पाइप लगा दिया, जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया है। इस माामले में थाना सदर में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Controversy over the installation of flag pipe on the platform of tazia in agra
ताजिये (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर चुंगी स्थित तिकोनिया पार्क में ताजिये रखने के चबूतरे पर झंडे का पाइप लगाने के कारण विवाद खड़ा हो गया है। थाना सदर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। हाल ही में पार्क के एक हिस्से में शहीद प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता जमील खान ने बताया कि तिकोनिया पार्क में परंपरागत ताजियों का चबूतरा (थड़ी) बना है। इस स्थान पर 36 वर्ष से ताजिये रखे जा रहे हैं। पार्क में पूर्व में शहीद की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। तब सीओ सदर ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। तय हुआ था कि प्रतिमा एक तरफ लगाई जाएगी। ताजिये के चबूतरे के पास किसी तरह का निर्माण नहीं होगा। दरवाजा भी बना रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद 15 अप्रैल को प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया। बाद में कुछ लोगों ने ताजिये को रखने के चबूतरे पर गड्ढा खोदकर झंडे का पाइप लगा दिया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मोहम्मद सलीम ने थाना सदर में तहरीर देते हुए कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक की, जिसमें तय हुआ कि सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 ये बोले सीओ सदर 

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि चबूतरे पर झंडे का पाइप लगाने का विवाद है। तहरीर मिली है। नगर निगम से जानकारी मांगी गई है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed