फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Control room starts in Vikas Bhavan prevent to lumpy virus in Mainpuri

Lumpy Virus: मैनपुरी के विकास भवन में बना कंट्रोल रूम, पशुपालक बीमार पशु की इस नंबर पर दें जानकारी

Thu, 22 Sep 2022 09:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 09:17 AM IST
सार

कंट्रोल रूम के नंबर 8765957901 पर फोन करके कोई भी पशुपालक या किसान लंपी से संबंधित जानकारी दे सकेगा। ये जानकारी तत्काल संबंधित ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी को दी जाएगी।

विज्ञापन
Control room starts in Vikas Bhavan prevent to lumpy virus in Mainpuri
विकास भवन, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में लंपी वायरस पर नियंत्रण के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार के आदेश पर विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित रहेगा। कोई भी पशुपालक या अन्य व्यक्ति लंपी से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम को दे सकेगा। इससे आसानी से लंपी रोग से पीड़ित पशुओं की जानकारी हो सकेगी। 

विज्ञापन


जिले में लंपी वायरस से पीड़ित गोवंश सामने आने लगे हैं। इससे धीरे-धीरे पशुपालन विभाग की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सबसे बड़ी परेशानी लंपी रोग से पीड़ित गोवंश की सूचना पशुपालन विभाग तक न पहुंचने के चलते आ रही है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बुधवार को लंपी कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन

यह है कंट्रोल रूम नंबर 

कंट्रोल रूम विकास भवन के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित कराया जा रहा है। कंट्रोल रूम के नंबर 8765957901 पर फोन करके कोई भी पशुपालक या किसान लंपी से संबंधित जानकारी दे सकेगा। ये जानकारी तत्काल संबंधित ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे अग्रिम आदेशों तक क्रियाशील रहेगा। इसके लिए दो प्रभारी अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुरुद्ध कुमार और अपर सांख्यिकीय अधिकारी करन सिंह नियुक्ति किए गए हैं। इनकी ड्यूटी 12-12 घंटे की रहेगी। वहीं तीन अन्य कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ये कर्मचारी नियमित आठ-आठ घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।

पशुपालकों से अपील तत्काल करें सूचित

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी पशु में लंपी वायरस के लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें। उन्होंने बताया कि इस रोग में गोवंश को तेज बुखार, नाक से पानी गिरना, पैरोजों में सूजन के साथ पूरे शरीर में कठोर एवं चपटी गांठें दिखाई देती हैं। 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि लंपी वायरस पर नियंतत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अगर किसी भी पशुपालक को गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचित करें। टीम भेजकर पशु को उपचार दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed